क्रिकेट विश्व कप

 क्रिकेट विश्व कप * आईसीसी क्रिकेट विश्व कप एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप है * टूर्नामेंट खेल के शासी निकाय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा हर चार साल पर आयोजित किया जाता है * यह टूर्नामेंट दुनिया में सबसे ज्यादा देखी गयी खेल स्पर्धाओं में से एक है, यह केवल फीफा विश्व कप और ओलंपिक से ही पीछे है * पहली बार विश्व कप 1975 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया था * पहले तीन विश्व कप इंग्लैंड में मेजबानी किए गए थे लेकिन 1987 टूर्नामेंट के बाद से विश्व कप हर चार साल मे दूसरे देश में आयोजित किया जाता है * अब तक के विश्व कप और मेजबान देश तथा विजेता > वर्ष - मेजबान - विजेता > 1975 - इंग्लैंड - वेस्टइंडीज > 1979 - इंग्लैंड - वेस्टइंडीज > 1983 - इंग्लैंड - भारत > 1987 - भारत, पाकिस्तान - ऑस्ट्रेलिया > 1992 - ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड - पाकिस्तान > 1996 - भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका - श्रीलंका > 1999 - इंग्लैंड - ऑस्ट्रेलिया > 2003 - दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया > 2007 - वेस्टइंडीज - ऑस्ट्रेलिया > 2011 - भारत, बांग्लादेश, श्री...

हिंदी ,अंग्रेजी न्यूज़पेपर 22 मई 2021,इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*


हिंदी ,ENGLISH  दो न्यूज़ पेपर एक्टिव हो गए है पीडीएफ डाऊनलोड करने के लिए न्यूज़ पेपर नाम पर क्लिक करे 

हिंदी न्यूज़ पेपर ----नवभारत टाइम्स


ENGLISH NEWSPAPER--THE HINDU

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*


     *📝आज दिनांक 👉*

     

   *📜 22 मई 2021*

              *शनिवार*

 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1943

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078

*🇮🇳मास-* बैशाख

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी-09:18 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी

*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी-14:06 तक

*🌠पश्चात्-* हस्त

*💫करण-* गर-09:18 तक

*💫पश्चात्-* वणिज

*✨योग-* वज्र-18:17 तक

*✨पश्चात्-* सिद्धि

*🌅सूर्योदय-* 05:26

*🌄सूर्यास्त-* 19:08

*🌙चन्द्रोदय-* 14:37

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या-दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45

*🤖राहुकाल-* 08:52 से 10:35

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 बैशाख सुदी दशमी 09:18 तक पश्चात् एकादशी शुरु , मोहिनी एकादशी व्रत ( स्मार्त / गृहस्थी के लिए ) , सर्वदोषनाशक रवि योग 14:06 तक , यमघण्ट योग 14:06 से सूर्योदय तक , गुरु शतभिषा नक्षत्र में 06:46 पर , राष्ट्रीय शक ज्येष्ठ मास आरम्भ , विघ्नकारक भद्रा 20:00 से , श्री महावीर स्वामी जी कैवल्य ज्ञान ( जैन , बैशाख शुक्ल दशमी ) , श्री राजाराम मोहनराय जयन्ती , विश्व गोथ दिवस व विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 बैशाख सुदी एकादशी 06:45 तक पश्चात् द्वादशी 27:40 तक , द्वादशी तिथि का क्षय , मोहिनी एकादशी व्रत ( वैष्णव / साधु संन्यासी आदि के लिए ) , श्री परशुराम द्वादशी , श्री रुकमणी द्वादशी , त्रिस्पर्शा महाद्वादशी ,  सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 12:12 तक  , द्विपुष्कर योग 12:12 से 27:39 तक , शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में 13:19 पर , शनि वक्री 14:48 पर , विघ्नकारक भद्रा 06:44 तक , श्री मधुसूदन पूजा , राधा वल्लभीयसम्प्रदायाचार्य गोस्वामी श्री हित हरिवंश चन्द्र महाप्रभु जयन्ती ( बैसाख शुक्ल एकादशी ) , श्री कल्कि जयन्ती ( पुराणानुसार , मतान्तरे ) , अन्तर्राष्ट्रीय तिब्बत मुक्ति दिवस / काला दिवस (कन्फर्म नहीं ) व विश्व कछुआ दिवस।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*प्रस्तावसदृशं  वाक्यं*

     *प्रभावसदृशं   प्रियम्  ।*

*आत्मशक्तिसमं कोपं*

     *यो जानाति स पण्डित:॥*

*भावार्थ👉*

       _कथ्य के अनुकूल वाक्य कहना, अपने प्रभाव के अनुरूप सामने वाले को प्रिय लगना तथा अपनी आत्मशक्ति के अनुरूप क्रोध करने वाला व्यक्ति ही बुद्धिमान् कहलाता है।_

🌹


*22 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


334 – ईसा पूर्व सिकंदर महान की सेना ने पार्शिया के राजा को हटाया।

1498 – वास्कोडिगामा कालीकट के तट पर जमोरिन से पहली बार मिले।

1570 – थियेट्रम आर्बिस टेर्राम नाम से पहला एटलस प्रकाशित हुआ, इसमें कुल 70 नक्शे थे।

1712 - सम्राट कैरेल छठी को हंगरी के राजा का ताज पहनाया गया।

1735 - जॉर्ज हेडली ने "ट्रेड विंड" का पहली व्याख्या प्रकाशित की।

1746 - रूस और ऑस्ट्रिया सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किये।

1761 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा पॉलिसी जारी की गयी।

1762 - स्वीडन और प्रशिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

1799 – नेपोलियन बेनापार्ट ने येरूशलम में यहूदियों के राज्य की स्थापना का समर्थन किया।

1805- गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।

1841 - गुरिआ में विद्रोह: जॉर्जिया प्रांत गुरिया ने रूसी साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह आरम्भ किया।

1843 - 700-1000 प्रवासियों के साथ पहली वैगन ट्रेन स्वतंत्रता ओरेगन को मिसौरी भेजा गया।

1855 - विक्टोरिया के प्रांत को न्यूसाउथ वेल्स से प्रशासनिक रूप से अलग किया गया।

1856 – मास्को के व्यापारी त्रेतिकोफ़ ने पहली बार दो पेण्टिंगें ख़रीदकर अपना चित्र-संग्रह बनाना शुरू किया था।

1871 – अमेरिकी सेना ने नेब्रास्का में केर्नी के किले का परित्याग करने का आदेश जारी किया।

1892 – डॉक्टर वाशिंगटन शेफ़्फ़िल्ड ने टूथपेस्ट के लिए ट्यूब का आविष्कार किया था।

1906 – राइट बंधुओं ने अपने फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट पाया।

1936 – भारत के पहले स्टेडियम ब्रेबोर्न स्टेडियम का बॉम्बे में शिलान्यास।

1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और इटली के बीच स्टील की संधि पर हस्ताक्षर।

1943 – पहले लड़ाकू जेट विमान का परीक्षण किया गया।

1946 – पहली बार अमेरिका रॉकेट (डब्ल्यूएसी कार्पोल) को अंतरिक्ष तक पहुंचाने में कामयाब हुआ।

1961 – ज्ञानपीठ पुरस्कार शुरु किया गया और 1965 में पहला पुरस्कार दिया गया।

1963 – भारत की पहली ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी।

1972 – रूस की यात्रा पर जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने निक्सन। उन्होंने सोवियत नेता लियोनिद ब्रेजनेव के साथ मुलाकात की।

1972 - पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र।

1987 - भारत के मेरठ में हाशिमपूरा नरसंहार हुआ।

1988 – भारत ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया।

1990 - उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का अभ्युदय।

1992 – बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1996 - माइकल कैमडेसस तीसरी बार अगले पांच वर्षों तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रबंध निदेशक चुने गये।

2001 - दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।

2002 - नेपाल में संसद भंग।

2003 - अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से भी अधिक लोग मारे गये।

2007 - गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008 - केन्द्रीय उच्च शिक्षण संस्थानो में ओबीसी छात्रों को 27% कोटा देने का आधारभूत ढाँचा खड़ा करने के लिए सरकार ने 10 हज़ार 328 करोड़ रुपये दिए। 

2008 - कर्नाटक विधान सभा का तीसरा व अन्तिम चरण सम्पन्न। 

2008 - मुंशी प्रेमचन्द की अमर कृति 'निर्मला' सहित हिन्दी की पाँच रचनाओं के अनुवादक वर्ष 2007 के साहित्य अकादमी पुरस्कार हेतु चुने गये। 

2008 - केन्द्र सरकार ने गुजरात दंगा पीड़ितों के लिए आर्थिक पैकेज देने की घोषणा की।

2008 - संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया।

2010 – एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर में उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें 158 लोगों की मौत हुई।

2012 – जापान में टोक्यो स्काईट्री टावर को खोला गया। दुबई के बुर्ज खलीफा और चीन के कैंटन टावर के बाद जापान ने अपनी इस सबसे ऊंची इमारत टोक्यो स्काई ट्री तैयार की थी।

2019 - फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ ने युद्ध मिशन में शामिल होने की योग्यता हासिल करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन कर इतिहास रच दिया।

2019 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को रिसेट-2बी उपग्रह का सफल प्रक्षेपण कर एक बार फिर सुनहरा इतिहास रच डाला। 

2019 - भारतीय वायुसेना ने सुपर सोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया , वायुसेना के अनुसार लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमकेआई से दागी गई ब्रह्मोस ने सफलतापूर्वक लक्ष्य को निशाना बनाया।

2020 - पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 107 लोगों में से 97 की मौत हो गई। बुरी तरह जले शवों की डीएनए जांच से की पहचान।

2020 - केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के 34-सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप कार्यभार संभाला।


*22 मई को जन्मे व्यक्ति👉*


1772 – प्रसिद्ध समाज सुधारक राजाराम मोहन राय का जन्म। इन्होंने ब्रह्म समाज आंदोलन की शुरुआत की और बालविवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।

1859 – स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म। यह अपने फिक्शन किरदारों के लिए जाने जाते हैं।

1911 - साहु शांति प्रसाद एक उद्यमी , समाज सेवी व भारतीय ज्ञानपीठ के संस्थापक ।

1925 - मदन लाल मधु - हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।

1959 - महबूबा मुफ़्ती - एक भारतीय राजनीतिज्ञा तथा जम्मू और कश्मीर की तेरहवीं और एक महिला के रूप में राज्य की प्रथम मुख्यमंत्री।


*22 मई को हुए निधन👉*


1545 – पेशावर से कलकत्ता तक देश की सबसे लंबी सड़क का निर्माण करने वाले महान योद्धा सूर वंश के संस्थापक शेरशाह शूरी की मौत।

1991 - श्रीपाद अमृत डांगे - भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।

2011 - गोविन्द चन्द्र पाण्डे - 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।

2020 - चार बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन एशले कूपर का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन।

2020 - नेपाल सिंह भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद।


*22 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री महावीर स्वामी जी कैवल्य ज्ञान ( जैन , बैशाख शुक्ल दशमी )।

🔅 श्री राजाराम मोहनराय जयन्ती ।

🔅 विश्व गोथ दिवस ।

🔅 विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

Comments

Popular posts from this blog

भारत के प्रमुख बांध एवं नदी परियोजनाएँ

क्रिकेट विश्व कप

सपने में दुविधा