क्रिकेट विश्व कप



 क्रिकेट विश्व कप

* आईसीसी क्रिकेट विश्व कप एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप है

* टूर्नामेंट खेल के शासी निकाय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा हर चार साल पर आयोजित किया जाता है

* यह टूर्नामेंट दुनिया में सबसे ज्यादा देखी गयी खेल स्पर्धाओं में से एक है, यह केवल फीफा विश्व कप और ओलंपिक से ही पीछे है

* पहली बार विश्व कप 1975 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया था

* पहले तीन विश्व कप इंग्लैंड में मेजबानी किए गए थे लेकिन 1987 टूर्नामेंट के बाद से विश्व कप हर चार साल मे दूसरे देश में आयोजित किया जाता है

* अब तक के विश्व कप और मेजबान देश तथा विजेता

> वर्ष - मेजबान - विजेता

> 1975 - इंग्लैंड - वेस्टइंडीज

> 1979 - इंग्लैंड - वेस्टइंडीज

> 1983 - इंग्लैंड - भारत

> 1987 - भारत, पाकिस्तान - ऑस्ट्रेलिया

> 1992 - ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड - पाकिस्तान

> 1996 - भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका - श्रीलंका

> 1999 - इंग्लैंड - ऑस्ट्रेलिया

> 2003 - दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया

> 2007 - वेस्टइंडीज - ऑस्ट्रेलिया

> 2011 - भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका - भारत

> 2015 - ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड - ऑस्ट्रेलिया

> 2019 - इंग्लैंड, इंग्लैंड 

> 2023 - भारत 

* 1992 के विश्व कप से पहले, रंगभेद नीति की वजह से दक्षिण अफ्रीका पर प्रतिबंध लगा दिया गया था

* विश्व कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार 1992 से दिया जाता है

* फाइनल मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को "मैन ऑफ द मैच" से सम्मानित किया जाता है

* वर्ल्ड कप में न्यूट्र्ल अंपायर 1987 में पहली बार खड़ा किया गया

* 1987 में ओवरों की संख्या 60 से घटाकर 50 कर दी गई थी

* तीसरे अंपायर द्वारा निर्णय देने की शुरुआत 1992 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई श्रंखला के साथ हुई

* खिलाड़ियों के कपड़ो को उनके नाम सहित रंगीन 1992 में किया गया

 * वर्ल्ड कप में किसी मैच के अधूरे छूटने की शुरुआत 1996 में भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता में हुए मैच के साथ हुई जिसमें दर्शकों के एक समूह ने भारत को हारते हुए देखकर मैदान पर बोतलें फेंकना शुरू कर दिया था

* 2003 में हुए वर्ल्ड कप में 14 टीमों ने आपस में 43 दिनों के दौरान 54 मैच खेले

* सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड कप में 8 बार मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार जीत चुके हैं

* रिकी पोटिंग ने वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 46 मैच खेले हैं

* 1992 के वर्ल्ड कप में बॉल का रंग लाल से बदलकर सफेद कर दिया गया था

* ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप जीता है

* 2003 और 2007 के वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने एक भी मैच नहीं हारा

* 2007 का वर्ल्ड कप फाइनल बारिश के कारण 50 ओवर से घटाकर 38 ओवर का कर दिया गया था

* 1996 का वर्ल्ड कप भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका में हुआ था और श्रीलंका वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला मेजबान बन गया

* 2,278 रनों के साथ सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं

Comments

Popular posts from this blog

भारत के प्रमुख बांध एवं नदी परियोजनाएँ

सपने में दुविधा