क्रिकेट विश्व कप

 क्रिकेट विश्व कप * आईसीसी क्रिकेट विश्व कप एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप है * टूर्नामेंट खेल के शासी निकाय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा हर चार साल पर आयोजित किया जाता है * यह टूर्नामेंट दुनिया में सबसे ज्यादा देखी गयी खेल स्पर्धाओं में से एक है, यह केवल फीफा विश्व कप और ओलंपिक से ही पीछे है * पहली बार विश्व कप 1975 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया था * पहले तीन विश्व कप इंग्लैंड में मेजबानी किए गए थे लेकिन 1987 टूर्नामेंट के बाद से विश्व कप हर चार साल मे दूसरे देश में आयोजित किया जाता है * अब तक के विश्व कप और मेजबान देश तथा विजेता > वर्ष - मेजबान - विजेता > 1975 - इंग्लैंड - वेस्टइंडीज > 1979 - इंग्लैंड - वेस्टइंडीज > 1983 - इंग्लैंड - भारत > 1987 - भारत, पाकिस्तान - ऑस्ट्रेलिया > 1992 - ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड - पाकिस्तान > 1996 - भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका - श्रीलंका > 1999 - इंग्लैंड - ऑस्ट्रेलिया > 2003 - दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया > 2007 - वेस्टइंडीज - ऑस्ट्रेलिया > 2011 - भारत, बांग्लादेश, श्री...

Cricket से जुड़े कुछ ,फैक्ट्स

 1. ‘क्रिकेट खेल का जन्मदाता’ किस देश को कहा जाता है ?

Ans ➺ इंग्लैंड को


2. राहुल द्रविड़ का उपनाम क्या है ?

Ans ➺ 'द वॉल'


3. क्रिकेट खेल में गेंद का वजन कितना होता है ?

Ans ➺ 155 ग्राम 168 ग्राम


4.क्रिकेट में भूमि से स्टम्प की ऊँचाई कितनी होती है ?

Ans ➺ 28 इंच


5. क्रिकेट में गेंद की परिधि कितनी होती है ?

Ans ➺ 20.79 cm  से 22.8 cm 


6. क्रिकेट पिच की लम्बाई कितनी होती है ?

Ans ➺ 20.12 मीटर


7.क्रिकेट में बल्ले की अधिकतम अनुमत लम्बाई कितनी होती है ?

Ans ➺ 38 इंच


8. भारत द्वितीय बार एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप विजेता कब बना था ?

Ans ➺ 2011  में


9. क्रिकेट खेल का प्रसिद्ध आयोजन स्थल ‘शारजाह’ किस देश में स्थित है ?

Ans ➺ संयुक्त अरब अमीरात में


10. ‘बीमर’ (Beamer) शब्द का प्रयोग किस खेल में किया जाता है ?

Ans ➺ क्रिकेट में


11. ‘सिली प्वाइंट’ शब्द किस खेल में प्रयोग किया जाता है ?

Ans ➺ क्रिकेट में


12. मिताली राज किस खेल से सम्बंधित है ?

Ans ➺ क्रिकेट से 


13. ‘शेन वार्न्स सेंचुरी- माई टॉप 100 टेस्ट क्रिकेटर्स’ पुस्तक किसने लिखा है ?

Ans ➺ शेन वार्न


14. डोनाल्ड ब्रैडमेन किस खेल के महान खिलाड़ी थे ?

Ans ➺ क्रिकेट के


15. रोनाल्ड पैरी की किस पुस्तक में ब्रैडमैन की ‘ड्रीम टीम’ का विवरण किया है ?

Ans ➺ ब्रैडमैन बेस्ट में


16. वर्षा अथवा कम रोशनी के कारण बाधित क्रिकेट मैच में जीत-हार का निर्णय किस नियम के आधार पर दिया जाता है ?

Ans ➺ डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर


17. वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) किस खेल का प्रसिद्ध मैदान है ?

Ans ➺ क्रिकेट


18. क्रिकेट से संबंधित ‘प्रेमदासा स्टेडियम’ कहाँ है ?

Ans ➺ कोलम्बो (श्रीलंका) में


19. एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाला प्रथम खिलाड़ी कौन था ?

Ans ➺ सचिन तेंदुलकर


20. ‘प्रूडेंशियल कप’ किस खेल से संबंधित है ?

Ans ➺ क्रिकेट से


21.  क्रिकेटर कोलिन काउड्रे किस देश के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे ?

Ans ➺ इंग्लैंड


22. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है ?

Ans ➺ दुबई में


23. पॉली उमरीगर किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी थे ?

Ans ➺ क्रिकेट के


24. भारत विश्व कप क्रिकेट का चैंपियन प्रथम बार किस वर्ष बना था ?

Ans ➺ 1983  में


25. ईरानी ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है ?

Ans ➺ क्रिकेट से


26. विजय हजारे ट्राफी किस खेल से संबंधित है ?

Ans ➺ क्रिकेट से


27.  ‘बेन्सन एण्ड हेजेज ट्रॉफी’ किस खेल से संबंधित है ?

Ans ➺ क्रिकेट


28. भारत के प्रथम टेस्ट क्रिकेट कप्तान कौन थे ?

Ans ➺ सी. के. नायडू


29. क्रिकेट के किस टेस्ट श्रृंखला से एशेज कप संबंधित है ?

Ans ➺ आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला से 


30. भारतीय क्रिकेट के प्रथम टेस्ट सेन्चुरियन किस खिलाड़ी ने लगाया था ?

Ans ➺ लाला अमरनाथ


31. ‘क्रिकेट का मक्का’ किस खेल मैदान को कहा जाता है ?

Ans ➺ लार्डस ( लंदन में )


32. रिचर्ड हेडली किस देश के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे ?

Ans ➺ न्यूजीलैंड


33. सौरव गांगुली 'द महाराजा ऑफ क्रिकेट’ के लेखक कौन है ?

Ans ➺ देवाशीष दत्ता


34. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं ?

Ans ➺ मुथैया मुरलीधरन


35. क्रिकेटर मैथ्यू हेडन किस देश की खिलाड़ी हैं ?

Ans ➺ आस्ट्रेलिया के


36. वह पहला भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कौन था, जिसने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच में हैट्रिक विकेट ली ?

Ans ➺ हरभजन सिंह


37.  ‘चमत्कारी सचिन’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ?

Ans ➺ लोकेश थानी


38.  ‘क्रिकेट का बाइबिल’ किस पत्रिका को कहा जाता है ?

Ans ➺  विजडन


39. ‘क्रिकेट का ऑस्कर’ कौन-सा पुरस्कार कहलाता है ?

Ans ➺ आई.सी.सी. पुरस्कार


40. भारत की पहली महिला अम्पायर कौन बनी थी ?

Ans ➺ अंजलि राय


41. किस प्रथम भारतीय खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाया था ?

Ans ➺ वीरेन्द्र सहवाग ने


42. ‘ग्रेट डिलेयर’ के उपनाम से कौन क्रिकेट अम्पायर जाने जाते हैं ?

Ans ➺ डिकी बर्ड


43. ‘टू कलर्स’ किस क्रिकेट खिलाड़ी का आत्मकथा  है ?

Ans ➺ एडम गिलक्रिस्ट


44.  क्रिकेट के आधुनिक संस्करण ‘सुपरमैक्स क्रिकेट’ में दोनों टीमों की 10 ओवर की एक-एक पारी के लिए कितना समय निर्धारित किया गया है ?

Ans ➺ 45 मिनट


45. टेस्ट क्रिकेट में अब तक किसी भी विकेट के लिए सर्वाधिक रनों (576) की साझेदारी किस-किस खिलाड़ी के बीच हुई है ?

Ans ➺  सनत जयसूर्या तथा रोशन महानामा के मध्य (श्रीलंका)

जानकारी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे click now

Comments

Popular posts from this blog

भारत के प्रमुख बांध एवं नदी परियोजनाएँ

क्रिकेट विश्व कप

सपने में दुविधा