क्रिकेट विश्व कप

 क्रिकेट विश्व कप * आईसीसी क्रिकेट विश्व कप एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप है * टूर्नामेंट खेल के शासी निकाय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा हर चार साल पर आयोजित किया जाता है * यह टूर्नामेंट दुनिया में सबसे ज्यादा देखी गयी खेल स्पर्धाओं में से एक है, यह केवल फीफा विश्व कप और ओलंपिक से ही पीछे है * पहली बार विश्व कप 1975 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया था * पहले तीन विश्व कप इंग्लैंड में मेजबानी किए गए थे लेकिन 1987 टूर्नामेंट के बाद से विश्व कप हर चार साल मे दूसरे देश में आयोजित किया जाता है * अब तक के विश्व कप और मेजबान देश तथा विजेता > वर्ष - मेजबान - विजेता > 1975 - इंग्लैंड - वेस्टइंडीज > 1979 - इंग्लैंड - वेस्टइंडीज > 1983 - इंग्लैंड - भारत > 1987 - भारत, पाकिस्तान - ऑस्ट्रेलिया > 1992 - ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड - पाकिस्तान > 1996 - भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका - श्रीलंका > 1999 - इंग्लैंड - ऑस्ट्रेलिया > 2003 - दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया > 2007 - वेस्टइंडीज - ऑस्ट्रेलिया > 2011 - भारत, बांग्लादेश, श्री...

2000 रुपये के नोट बंद . आरबीआई ने कहा कि 30 सितंबर तक मान्य

 

भारतीय रिजर्व बैंक ने सबसे बड़ी करेंसी 2000 रुपये के नोट पर बड़ा फैसला लिया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के नोट जारी करना बंद कर दें. आरबीआई ने कहा कि 30 सितंबर तक ये नोट सर्कुलेशन बने रहेंगे.


दो हजार रुपये के नोट बैंक खातों में जमा करा सकेंगे या फिर उन्हें अन्य मूल्य के नोटों के साथ किसी भी बैंक शाखा में जाकर एक्सचेंज करा सकेंगे। लोगों को यह ध्यान रखना होगा कि एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपये मूल्य के नोट बदलवाए जाए सकेंगे। यह प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी और 30 सितंबर 2023 को खत्म होगी।



आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें। हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। आरबीआई ने कहा है कि यह नोट 30 सितंबर तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

भारत के प्रमुख बांध एवं नदी परियोजनाएँ

क्रिकेट विश्व कप

सपने में दुविधा