AirCar : बचपन वाला सपना हो रहा साकार, उड़ने लगी हवा में कार
- Get link
- X
- Other Apps
AirCar : बचपन वाला सपना हो रहा साकार, उड़ने लगी हवा में कार
हमेशा से इंसानों की चाहत आसमान में उड़ने की रही है। आज हज़ारों विमान, बहुत से रॉकेट और हॉट एयर बलून की मदद से लाखों लोग रोज़ाना आसमान की सैर करते हैं, लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। अगर कुछ लोगों के हौसले आसमान जितने ऊंचे न होते तो आसमान की सैर करने का ख़्वाब, ख़्वाब ही रह जाता। आपने विमान के जरिए उड़ान भरी होगी, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है की आप जमींन में चलने वाली कार को हवा उड़ा सके। जी हाँ, अब आप कार में सवार होकर भी आसमान की ऊंचाई नाप सकेंगे, क्योंकि अब आ गयी है आसमान में उड़ने वाली AirCar। तो आइये चलते हैं और जानते है इस हवा में उड़ने वाली कार के बारे में।
दुनिया की पहली AirCar V5 ने स्लोवाकिया में नाइट्रा और ब्रातिस्लावा में दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच उड़ान भरी। ये अनोखा काम Klein Vision कंपनी ने करके दिखाया है। इस कार का आइडिया प्रोफेसर Stefan Klein के दिमाग की उपज है। यह एक दो सीटर कार है, जिसका वजन 1100 किलोग्राम है और यह 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में उड़ती है। इसके साथ ही यह प्रति उड़ान 200 किलोग्राम तक का अतिरिक्त भार ले जा सकती है।
अबतक हमने सिर्फ हॉलीवुड की फिल्मों या सपने में ही हवा में उड़ती कार देखी होगी। लेकिन अब ये सपना हकीकत हो गया है। इस उड़ने वाली कार ने अपनी पहली उड़ान पूरी कर ली है, जो टेकऑफ और लैंडिंग के साथ सफल रही।
इस फ्लाइंग कार प्रोटोटाइप ने अपनी पहली इंटरसिटी उड़ान पूरी कर ली है। इसने पश्चिमी स्लोवाकिया के नाइट्रा हवाई अड्डे से उड़ान भरी और 35 मिनट बाद 46 मील दूर ब्रातिस्लावा की राजधानी में उतरा। यह अपने मुड़े हुए विंग्स और टेल्स को पीछे हटाकर 3 मिनट के अंदर एक सड़क वाहन से एक विमान में बदल सकता है। यह, कार की 142वीं सफल लैंडिंग थी और इसने 40 घंटे से अधिक की टेस्ट फ्लाइट्स पूरी कर ली हैं। यह एयर कार 8200 फीट की ऊंचाई पर उड़ी और 118 मील प्रति घंटे की मैक्सिमम क्रूजिंग स्पीड तक पहुंच गई।
कंपनी का दावा है कि इस एयर कार से एक शहर से दूसरे शहर जाने में सिर्फ 15 सेकेंड का समय लगता है। इतना ही नहीं ये कार केवल 3 मिनट में पूरी तरह टेकऑफ के लिए तैयार हो जाती है।
अगर इस कार के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 140-HP का BMW इंजन है जो 140 PS का आउटपुट देता है। इसमें एक फिक्स्ड प्रोपेलर और एक बैलिस्टिक पैराशूट भी दिया गया है। ये कार, नियमित पेट्रोल-पंप ईंधन पर चलता है। इस उड़ने वाली कार को बनाने वाले डेवलपर्स का कहना है कि ये छुट्टियां मनाने, खुद उड़ाने और एक कमर्शियल टैक्सी के रूप में यूज करने के लिए बहुत अच्छी होगी। हालाँकि अभी इसे कमर्शियल फ्लाइट के तौर पर मान्यता नहीं मिली है।
आज मौसम बहुत सुहाना है। तो कोई कार में बैठता है, पास के एयरपोर्ट के लिए ड्राइव करते है और फिर उसी कार से दूसरे शहर के लिए उड़ान भरते है। ये बात पहले सुनने में अजीब लग सकता था, लेकिन इस AirCar के आने के बाद, अब ये अजीब बात भी सच लगती है।
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment
Comment ,share and read more...