Margherita Hack : सितारों वाली लेडी के लिए Google का सम्मान
- Get link
- X
- Other Apps
Margherita Hack : सितारों वाली लेडी के लिए Google का सम्मान
गूगल (Google) हर बार अनोखे अंदाज़ में लोगों को सम्मानित करता है। इस बार भी उसने ऐसा ही एक खास डूडल (Doodle) बनाया है। Google ने आज मार्गेरिटा हैक (Margherita Hack) के 99वें जन्मदिन पर डूडल बना कर उन्हें सम्मानित किया है। वह एक इटेलियन प्रोफेसर, लेखिका, एक्टिविस्ट और खगोल भौतिकीविद् थी। उन्हें “The Lady of the Stars” से भी जाना जाता है।
गूगल के डूडल में हैक अपनी कुर्सी पर बैठे हुए और अपनी दूरबीन में देख रही हैं। इसके साथ ही उनके बगल में एक बिल्ली भी बैठी हुई है। इसके साथ ही तारों से भरे आकाश में सर्च इंजन गूगल का नाम लिखा गया है। गूगल के नीचे एक नंबर 8558 भी लिखा गया है। दरअसल, मार्गेरिटा ने एक एस्टेरोइड की खोज की थी जो मंगल और बृहस्पति के बीच की परिक्रमा करता है। मार्गेरिटा के सम्मान में इसका नाम 8558 Hack रखा गया।
हैक का जन्म 12 जून 1922 को Florence में हुआ था। वह 1964 से 1987 तक Trieste Astronomical Observatory को एडमिनिस्ट्रेट करने वाली पहली इटेलियन महिला भी रही हैं। उन्होंने Trieste की ऑब्जर्वेटरी में उनके इनोवेशन ने NASA और European Space Agency की सदस्यता के साथ-साथ खगोलीय समुदाय में पहचान अर्जित की। हैक ने तारों के वायुमंडल का अध्ययन करते हुए तारों की रासायनिक संचरना , उनकी सतह के तापमान और गुरुत्व पर विशेष तौर पर काम किया।
हैक प्रगतिवादी सोच रखती थीं और वे पशु संरक्षण और समानता के अधिकार के लिए आवाज उठाती रहती थी। 1970 के दशक के दौरान, उन्होंने Copernicus satellite से UV डेटा पर काम किया, जिसका उद्देश्य स्टेलर वातावरण के बाहरी हिस्से में होने वाली ऊर्जावान घटनाओं और बड़े पैमाने पर नुकसान के कारण का अध्ययन करना था। 90 साल की उम्र में, उन्हें इटली सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार “Dama di Gran Croce” की उपाधि से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में 29 जून, 2013 को दुनिया को अलविदा कह दिया।
- Get link
- X
- Other Apps

Comments
Post a Comment
Comment ,share and read more...